Twitter Monetization:आप सिर्फ ट्वीट करके पैसे कमा सकते हैं, वीडियो बनाने की भी ज़रूरत नहीं

Twitter monetization
Spread the love

इसके(Twitter Monetization) लिए आवश्यक योग्यता की शर्तें हैं: आपके पास “X”(Twitter) पर पांच सौ फॉलोवर्स होने चाहिए और तीन महीने में 15 मिलियन Engagements होने चाहिए।

Twitter Monetization

इसके लिए, “X”(Twitter) ने एक मोनेटाइजेशन नीति बनाई है, जिसका उद्देश्य है कि लोग अपने विचारों को ट्विटर का उपयोग करके, पैसे में बदल सकें। जिस प्रकार YouTube पर होता है, जहां चैनलों को वीडियो में एड चलाने के बदले व्यूज मिलते हैं। हालाँकि, ट्विटर से आप ट्वीट, वीडियो और “स्पेस” के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

‘X’(Twitter)पर वीडियो से पैसे कमाने के तरीके(Twitter Monetization):

इसमें सबसे पहले “वीडियो मोनेटाइजेशन प्रोग्राम”(Twitter Monetization) आता है. इसमें पब्लिशरों को Amplify Pre-roll और Amplify Sponsorships के दो विकल्प मिलते हैं, जिनके माध्यम से वे वीडियो कंटेंट बनाकर धन कमा सकते हैं। पहले विकल्प में ब्रांड के नियमों के अनुसार सही वीडियो चुना जाता है और विज्ञापनदाताओं से जोड़ा जाता है। यूज़र्स अगर चाहे तो वीडियो को मोनेटाइज कर सकते है। और अगर मोनेटाइज ना करना चाहें तो वह विकल्प भी उनके पास होगा।
आपको इसके बाद सीधे मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में ऑप्ट-इन करना होगा। वीडियो में दिए गए टैग पर लगाए गए “X” बताता है कि किन ब्रांड्स के एड उसमें चलाए जाएंगे। आप अपने वीडियो कंटेंट और उससे होने वाली कमाई को X के “मीडिया स्टूडियो” में देख सकते हैं। आप लाइव वीडियो और वीडियो क्लिप्स को भी मोनटाइज़ कर सकते हैं।

ट्वीट से पैसे कैसे कमाएं ?

अधिकांश यूजर वीडियो नहीं बनाते, लेकिन ट्वीट सभी करते हैं। नए नियमों के अनुसार, आप अब सिर्फ “X” पर ट्वीट करके भी पैसे कमा सकते हैं। इन्फ्लुएंसर्स अपने-अपने सब्सक्रिप्शन बेचते हैं, जो उनके “सुपर फॉलोवर्स” में गिना जाता है। सब्सक्रिप्शन $2.99 से $9.99 तक हो सकता है।
दूसरा रास्ता है— सीधे ट्वीट करके पैसे कमाएँ(Twitter Monetization)। इसके लिए योग्यता है— आपके ट्वीट्स को 90 दिनों के भीतर 1.5 करोड़ बार देखा गया है और आपके 500 फॉलोवर्स हैं, तो आप अपने ट्वीट्स से पैसे कमाने के योग्य हैं।। इसका अर्थ है कि अगर इसके लिए एक तीसरी आवश्यकता है— आपको “ट्विटर ब्लू टीक” का वेरिफिकेशन होना चाहिए।
ब्लू टिक खरीदने के लिए आपको महीने में 680 रुपए या वर्ष में 6800 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं स्मार्टफोन में एप के माध्यम से ब्लू टिक का उपयोग करने के लिए आपको प्रति महीने 900 रुपए का भुगतान करना होगा, या एक साल में 9000 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके लिए आपको चौथी शर्त पूरी करनी होगी: एक प्लेटफॉर्म, जिसे Stripe कहा जाता है, पर अकाउंट  बनाना होगा और उसे अपने ट्विटर हैंडल से जोड़ना होगा।
आप उसे अपने बैंक खाते में स्थानांतरित कर सकते हैं जैसे ही “X” द्वारा आपको भुगतान 50 डॉलर से अधिक होगा। ‘Stripe’ पर आपको कितने रुपए भेजे गए हैं और कितने समय के लिए। ये रुपए आपको ट्वीट प्रतिक्रियाओं में एड के लिए मिलेंगे। यानी, अधिक संख्या में रिप्लाई से अधिक पैसा मिलेगा। प्लेटफॉर्म पर नोटिफिकेशन आपको बताएगा कि कितने रुपए भेजे गए हैं।आपका भुगतान ५० डॉलर से अधिक होने पर आप पैसे , अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको कितने पैसे कितने भेजे गए है, ये आपको ‘स्ट्राइप अकाउंट’ पर बता दिया जाएगा।

Twitter Monetization

ट्वीट रिप्लाइज के माध्यम से पैसे कैसे कमाएँ?

इसके लिए आपको “ट्विटर मोनेटाइजेशन”(Twitter Monetization) सेक्शन में जाना होगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधे वहाँ जा सकते हैं। वहाँ आपको “जॉइन एंड सेटअप पेआउट्स” का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको स्ट्राइप पर एक अकाउंट बनाने की अनुमति दी जाएगी। कुल मिलाकर, इसे इस तरह समझिए कि आपके कंटेंट या ट्वीट की प्रतिक्रियाओं में एड प्रदर्शित करने के लिए आपको भुगतान किया जाएगा।

NOTE :

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

Author

Leave a Comment