‘चंद्रयान-3’ ने भेजा चाँद का वीडियो : भारत का स्पेसक्राफ्ट अब तक 3 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुका है।chandrayaan-3 video

सिंघई रचित जैन

Updated on:

chandrayaan-3 video
Spread the love

नीले और हरे रंगों में रंगी चाँद की सतह का चित्रण चंद्रयान 3 ने जारी किया है।

chandrayaan-3 video

chandrayaan-3 video: शनिवार को शाम 7 बजे करीब, “चंद्रयान-3” ने LOI की प्रक्रिया पूरी की। अब ये स्पेसक्राफ्ट स्टेबल लूनर ऑर्बिट में हैं। ‘सतीश धवन स्पेस सेंटर’ से 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था । LVM-3 रॉकेट इसके लिए इस्तेमाल किया गया था। ‘चंद्रयान-3’ ने पृथ्वी से चाँद की ओर 3 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी पार की है। चाँद की तरफ पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए ‘चंद्रयान-3’ ने , ट्रांस-लूनर यात्रा प्रारम्भ की थी।

इसरो ने ‘चंद्रयान-3’ को सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया है । रविवार (6 अगस्त, 2023) को भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें चाँद को “चंद्रयान-3” से कैसा दिखता है। ये चाँद का वीडियो स्पेसक्राफ्ट ने लूनर ऑर्बिट इंसर्शन (LOI) के दौरान लिया है। इस वीडियो को शनिवार को बनाया गया था। ‘चंद्रयान-3’ को रविवार की देर रात एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया का सामना करना है।

Chandrayaan-3 Video

Chandrayaan-3 Video by ISRO

23 अगस्त को, स्वदेशी इंजन पर आधारित ‘चंद्रयान 3’ को चाँद की सतह पर उतारने की कोशिश की जाएगी, जो इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। फिलहाल, “चंद्रयान-3” ठीक स्थिति में है और सॉफ्ट लैंडिंग में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर लैंडिंग सफल होती है तो भारत, रूस (पूर्व में सोवियत यूनियन) और चीन के बाद पहला देश होगा जो यह कार्य करने में सफल हुए होंगे।

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

Author

Leave a Comment