Susner News 2023: भव्य काँवड़ व कलश यात्रा में उड़ते दिखे हनुमानजी

सिंघई रचित जैन

Updated on:

Agar malwa news
Spread the love
Susner News 2023: आज शनिवार 19 अगस्त 2023 को शिवशक्ति काँवड़ व कलश यात्रा समिति के तत्वाधान में 9वीं ऐतिहासिक विशाल भव्य काँवड़ एवं कलश यात्रा सुसनेर के सिंचाई विभाग के मनकामनेश्वर मंदिर से महाभारतकालीन पंचदेहरिया महादेव को जल अर्पित करने के लिए निकाली गई।
Susner News 2023

Susner News 2023: आज शनिवार 19 अगस्त 2023 को शिवशक्ति काँवड़ व कलश यात्रा समिति के तत्वाधान में 9वीं ऐतिहासिक विशाल भव्य काँवड़ एवं कलश यात्रा सुसनेर के सिंचाई विभाग के मनकामनेश्वर मंदिर से महाभारतकालीन पंचदेहरिया महादेव को जल अर्पित करने के लिए निकाली गई।
इस अवसर पर पुरे सुसनेर नगर के प्रमुख मार्गों पर 12 ज्योतिर्लिंगों के लिखे नामों की भव्य भगवा पताकाओं को लगाया गया। जो आकर्षण का केंद्र थीं।

उड़ते हुए हनुमान जी आकर्षण का केंद्र

Susner News 2023: यात्रा में ड्रोन की सहायता से भगवान हनुमान जी की मूर्ति को उड़ाया गया, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। व धूमधाम से यात्रा निकली।

Susner News 2023: विशाल बाइक रैली

इससे पहले कल यानि शुक्रवार 18 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे , सुसनेर के राजबाग गार्डन से पुरे नगर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। जिसमे भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया।

पंचदेहरिया: भीम पुत्र घटोत्कच की जन्मस्थली

साहित्यकार डॉ. रामप्रताप भावसार सुसनेरी ने बताया कि हिडंब नामक राक्षस, मंदिर के निकट एक गुफा में बहन हिडंबा के साथ रहता था। यहीं भीम और हिडंब का युद्ध हुआ था , जिसमें भीम ने हिडम्ब का वध किया था। हिडंबा से फिर विवाह किया। उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया जिसके सिर पर बाल नहीं थे, इसलिए उसका नाम घटोत्कच रखा गया। यहां पांडव माता कुंती के साथ रहते थे और शिव की पूजा करने के लिए एक मंदिर बनाया था जिसे पंचदेहरिया महादेव कहा जाता था। यहां महाशिवरात्रि पर वर्षों से एक दिनी मेला लगता है। कुछ वर्षों से यहां चित्रकूट के साधु-संत शिव की पूजा कर रहे हैं। हर सावन में हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। शिवशक्ति काँवड़ व कलश यात्रा समिति हर वर्ष अगर मालवा जिले की सबसे बड़ी कावड़ व कलशयात्रा निकालता है।

30 गांवों के ग्रामीणों की एक समिति

मंदिर की व्यवस्था के लिए 30 गांवों के ग्रामीणों की एक समिति बनाई गई है, जो मंदिर की व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से संचालित करती है।

दर्शनीय है प्राकृतिक नजारा

यहाँ का प्राकृतिक नजारा देखने लायक है , यहाँ से आसपास सावन के महीने में लहलहाते खेत दिखते हैं। और साथ ही क्षेत्र का एक और प्रसिद्ध मंदिर कालवा बालाजी का मंदिर भी दिखाई देता है।

NOTE:

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

Author

Leave a Comment