Neeraj Chopra In World Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

Khabar Malwa

Updated on:

Neeraj Chopra In World Championships
Spread the love
Neeraj Chopra In World Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इस प्रतियोगिता में भारत का यह पहला गोल्ड मैडल है।
Neeraj Chopra In World Championships

Neeraj Chopra In World Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने World Athletics Championships 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए, 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर भारत को इस प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पहले राउंड में उनसे फाउल हो गया था , तथा दूसरे राउंड में उन्होंने 88.17 मीटर तक भला फेंका और अंतिम राउंड तक लीड में रहे।

World Athletics Championships 2023

World Athletics Championships 2023(वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 ) यह प्रतिस्पर्धा हंगरी के बुडापेस्ट में हुई थी। पुरुषों की भाला फेंक(Men’s javelin throw) प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार, 27 अगस्त 2023 को खेला गया। इस स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे।

पहले भी हासिल कर चुके हैं स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा इससे पहले डायमंड लीग ,राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स, तथा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। और अब World Athletics Championships(वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप) में भी गोल्ड मैडल प्राप्त करके इतिहास रच दिया है।

दो अन्य भारतीय खिलाड़ी भी टॉप 10 में शामिल

नीरज के साथ ही दो अन्य भारतीय खिलाडी डी पी मनु तथा किशोर जेना भी थे। किशोर जेना ने 84.77 मीटर तक भला फेंका और वे पांचवे स्थान पर रहे वहीं डी पी मनु 84.14 मीटर के साथ छठवें स्थान पर रहे।

वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के खिलाडी अरशद रहे जिन्होंने 87.82 मीटर भला फेंका , तथा चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक प्राप्त किया।

नीरज चोपड़ा की स्वर्ण पदक तालिका

  • टोक्यो ओलम्पिक – स्वर्ण पदक
  • एशियन गेम्स – स्वर्ण पदक
  • राष्ट्रमंडल खेल – स्वर्ण पदक
  • डायमंड लीग – स्वर्ण पदक

पहले प्रयास में फाउल

नीरज का पहले प्रयास को फाउल करार दे दिया गया था। लेकिन दूसरे ही प्रयास में भला फेकने के बाद उन्होंने देखा भी नहीं मानो उन्हें पहले से ही पता हो की यह अब गोल्ड लेकर ही आएगा।

NOTE:

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

Leave a Comment