Gadar 2 Box Office Collection Day 5:ग़दर 2 ने पांचवे दिन रचा इतिहास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ पार, पहुंची 300 करोड़ के पास

सिंघई रचित जैन

Updated on:

Gadar 2 Box Office Collection day 5
Spread the love
Gadar 2 Box Office collection day 5
Image Source: Instagram
Gadar 2 box office collection Day 5 : स्वंतत्रता दिवस के दिन सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'ग़दर 2' ने इतिहास रच दिया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन 55.4 करोड़ की कमाई की है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के मौके पर किसी भी फिल्म द्वारा किये गए कलेक्शन में सबसे ज्यादा है। फिल्म ने कुल 228.98 करोड़(net) की कमाई सिर्फ इंडिया में ही कर ली है। तथा वर्ल्ड वाइड 298.20 करोड़ की कमाई कर ली है।
Gadar-2 Details
मुख्य पात्रसन्नी देओल, उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल, मनीष वाधवा, सिमरत कौर
लेखकशक्तिमान तलवार
निर्माताअनिल शर्मा , कमल मुकुट
निर्देशकअनिल शर्मा
रिलीज़ डेट11 अगस्त 2023
बजट100 करोड़(Reportedly)
Gadar-2 Movie Details

Gadar 2 Box Office Collection Day 5

जैसा की उम्मीद थी, ग़दर 2 ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छप्पर फाड़ कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को 55.4 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 228.98 करोड़(Net) तथा 270 करोड़(gross) कलेक्शन सिर्फ भारत में रहा। इसके साथ ही दुनिया भर में फिल्म ने 298.20 करोड़ की कमाई कर ली है।
Sacnilk.com(Gadar 2 Box Office Collection Day 5) की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन(शुक्रवार) 40.1 करोड़ , दूसरे दिन(शनिवार) 43.08 करोड़ , तीसरे दिन(रविवार) 51.7 , चौथे दिन(सोमवार) 38.7 करोड़ तथा पांचवे दिन(मंगलवार) 55.4 करोड़ की कमाई की है।

Gadar 2 Box Office Collection Day 5: सिंगल स्क्रीन सिनेमा में दिन-रात चल रही है फिल्म

फिल्म मल्टिप्लैक्सेस में तो अच्छा व्यवसाय कर ही रही है , लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमा में भी धूम मचा रही है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा के सारे ही शोज हाउस फुल जा रहे है।
आगर-मालवा के एकमात्र टॉकीज़ “अजय श्री टॉकीज़” के सारे ही शोज़ हाउस फुल है। फिल्म देखने के लिए भारी संख्या में लोग निकल कर आ रहे हैं।

फिल्म की अपार सफलता के कारण:

  • ‘ग़दर’: 2001 में आई फिल्म ग़दर से आज भी लोग जुड़ाव महसूस करते है। ग़दर फिल्म ने दर्शकों के मन जो जगह बनाई है , वह अद्भुत है।
  • सनी देओल का परफॉरमेंस : सनी देओल ने तारा सिंह के पात्र के साथ सम्पूर्ण न्याय करते हुए, उसे बेहतरीन ढंग से निभाया है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है।
  • हेण्डपम्प सीन : 2001 में ग़दर में हेण्डपम्प उखाड़ने वाला सीन काफी पॉपुलर हुआ था। हेण्डपम्प वाले सीन का निर्देशक ने जिस बेहतरीन ढंग से उपयोग किया है , उसके लिए निर्देशक की तारीफ़ बनती है।
  • संगीत : ग़दर के दो गाने “उड़ जा काले कांवा”“मैं निकला गड्डी ले के” का क्रेज देखते ही बनता है।

Gadar 2 Box Office Collection(In Cr.)(आंकड़े करोड़ में)

MovieWorldwideIndia(Net)India(Gross)OverseasRelease Date
ग़दर 2298.2228.98270.22811 August, 2023
Gadar 2 Total Box Office collection

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Movie review and analysis in Hindi: ‘Gadar 2’ ने मचाया ग़दर पहले ही दिन कमा सकती है इतने करोड़

NOTE:

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

Author

Leave a Comment