MP Latest News 2023: मध्यप्रदेश की बेटी भी “चंद्रयान-3” की वैज्ञानिक टीम में शामिल है।

सिंघई रचित जैन

Updated on:

MP Latest News 2023
Spread the love
वर्तमान में सुरभि नामदेव बेंगलुरू स्थित मुख्यालय पर डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस में साइंटिस्ट-एसडी के पद पर कार्य कर रही हैं।
(फोटो साभार: नईदुनिया )

MP Latest News 2023: मध्यप्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली सुरभि नामदेव वर्तमान में बेंगलुरू स्थित मुख्यालय पर डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस में साइंटिस्ट-एसडी के पद पर 11 मई 2017 से कार्य कर रही हैं। सुरभि नामदेव ने जबलपुर के आईआईटीडीएम कॉलेज से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की है। तथा इसके बाद 8 मार्च, 2017 से इसरो की बेंगलुरु शाखा में वैज्ञानिक पद पर कार्य कर रहीं हैं।

सुरभि नामदेव ने भी चंद्रयान-3 मिशन में भाग लिया

23 अगस्त को, भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करके एक नया इतिहास रचा। इस सफलता ने भारत को गौरवान्वित करने के साथ-साथ मंडला जिले का नाम भी दुनिया भर में अमर हो गया है। वास्तव में, जिले की सुरभि नामदेव ने भी चंद्रयान -03 मिशन में भाग लिया था।

सुरभि ने चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर और रोवर के थर्मल कंट्रोल सिस्टम की गुणवत्ता को नियंत्रित और विश्लेषित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंडला से की प्राथमिक शिक्षा प्राप्त

सुरभि के पिता चंद्रगुप्त नामदेव ने बताया की सुरभि ने मंडला में ही निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी।

इसके बाद शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, जबलपुर से हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की। हमेशा मेधावी की छात्रा के रूप में उनकी शैक्षणिक क्षमता रही है। इनका पहला चयन, पहले ही प्रयास में इसरो(ISRO) में हुआ।

(फोटो साभार: नईदुनिया )

सुरभि के पिताजी चंद्रगुप्त नामदेव वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत हैं। तथा उनकी माताजी कल्पना नामदेव शिक्षा विभाग में प्राचार्या शासकीय हाई स्कूल बिंझिया कार्य करती हैं। सुरभि ने बताया कि उन्हें शुरू से ही अंतरिक्ष एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में उनकी रूचि रही है।

यह भी पढ़ें MP Latest News 2023: 314 करोड़ की लागत से बनेगा “हनुमान लोक” , कमलनाथ के गढ़ में CM शिवराज ने किया भूमिपूजन।

NOTE:

खबर मालवा एक छोटा सा प्रयास है , आप तक मालवा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाऐं पहुँचाने का , इसमें आपका योगदान भी अपेक्षित है। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे शेयर करके हमारी सहायता कर सकते है।
धन्यवाद
टीम खबर मालवा

6 thoughts on “MP Latest News 2023: मध्यप्रदेश की बेटी भी “चंद्रयान-3” की वैज्ञानिक टीम में शामिल है।”

Leave a Comment

Exit mobile version