कौन हैं ये मध्यप्रदेश के मंडला जिले की यंग वैज्ञानिक जो चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा हैं ?  

23 अगस्त को, भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करके एक नया इतिहास रचा दिया है। 

इस सफलता ने भारत को गौरवान्वित करने के साथ-साथ MP के मंडला जिले का नाम भी दुनिया भर में अमर हो गया है।

ये हैं मध्यप्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली सुरभि नामदेव। 

जो वर्तमान में बेंगलुरू स्थित मुख्यालय पर डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस में साइंटिस्ट-एसडी के पद पर  कार्य कर रही हैं। 

सुरभि नामदेव ने जबलपुर के आईआईटीडीएम कॉलेज से बीटेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की है। 

तथा इसके बाद 8 मार्च, 2017 से इसरो की बेंगलुरु शाखा में वैज्ञानिक पद पर कार्य कर रहीं हैं।

सुरभि ने चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर और रोवर के थर्मल कंट्रोल सिस्टम की गुणवत्ता को नियंत्रित और विश्लेषित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Credit: Instagram

Next: “चंद्रयान-3” की सफलता से भारत को क्या फायदा होगा ?

Credit: Instagram